फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 2.47 लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप, तीन मोबाइल व कार बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना देहात प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी नजीर अली खान की टीम को लगाया गया। दोनों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ततारपुर गोल चक्कर के पास से अजीम निवासी मोहल्ला गद्दापाड़ा देहली गेट व अराफत निवासी मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर छह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो लाख 47 हजार पांच सौ रुपये की नकदी, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल व एक कार बरामद हुई है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये क्रिकेट लाइव गुरु एप के माध्यम से आईपीएल मैच का स्कोर टारगेट चिन्हित कर सट्टे की खाईबाड़ी करते हैं और बेटिंग एसीस्टेंट आईबुक एप में सट्टे की खाईबाड़ी का लेखा जोखा रखते थे। आरोपियों से इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी की जा रही है। जानकारी मिलने पर अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें