सिंभावली। आपराधिक वारदात करने की साजिश में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने तमंचे, कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नहर पटरी पर चैकिंग करने के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम सौरभ और विनीत निवासी गांव पसौली थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर बताए हैं।