फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशु चोरी में फरार चल रहे दो चोर गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने पशु चोरी के दो मामलों में फरार चल रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर अवैध असलाह बरामद किया है।आरोपी गांव श्यामपुर व असरा से तीन पशु चोरी कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व उनकी टीम ने शाहवेज व कैफ निवासी गांव रतुपुरा थाना सिंभावली जिला हापुड़ को गांव श्यामपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 16 जून 2025 को गांव असरा निवासी अनिल कुमार घेर में बंधी एक भैंस व दो वर्ष की कटिया को चोरी कर फरार हो गए थे। इसके बाद आरोपियों ने 24 जून की देर रात करीब 12 बजे गांव श्यामपुर निवासी राजकुमार के घेर को अपना निशाना बनाया। आरोपी यहां से एक भैंस को चोरी कर फरार हो गए थे। कई दिनों तक पशु न मिलने पर अनिल कुमार व राजकुमार ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें