फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान नगर की ठंडी सड़क से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घी के पैकेट समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो स्थानों से चोरी किए गए जेवरात, 10 हजार की नकदी, एक तमंचा, एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की नगर की ठंडी सडक़ पर तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर पहुंच कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 अप्रैल की रात आंबेडकर चौपला के पास दुकान से चोरी किए गए घी के चार डिब्बे समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नन्हे, तेज सिंह निवासी गांव ईशापुरा थाना निगोही शाहजहांपुर, रोहित निवासी ब्रजघाट बताया है। बदमाशों ने बताया कि जेवरात और नकदी उन्होंने बहादुरगढ़ क्षेत्र से चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें