फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस रविवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ठंडी सड़क पर मदरसे के पास वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी बदलू निवासी रविदास चौक और सरफराज निवासी तहसील कंपाउंड से 48 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। वहीं सिंभावली पुलिस ने भी गांव शरीफपुर के जंगल में दबिश देकर सलारपुर निवासी परवीन के पास से भी 20 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। सभी तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें