फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: इकरामुद्दीन हत्याकांड में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक इकरामुद्दीन की हत्या में फरार तीसरे हत्यारोपी को दबोच लिया है। हत्यारोपी के कब्जे से पुलिस ने मृतक का आधार कार्ड बरामद किया है। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पांच मार्च को गांव सिरोधन स्थित कच्चे रास्ते पर जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीरखां निवासी ई-रिक्शा चालक इकरामुद्दीन का शव मिला था। इस हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपी फुरकान निवासी पूजा कॉलोनी जीवन गेट थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद को पुलिस ने गांव सिरोधन बाईपास से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस 12 मार्च को दो आरोपी रिहान निवासी मोहल्ला पीरखां गुलावठी जिला बुलंदशहर व गुलजार उर्फ राहुल निवासी गांव रिढावली गुलावठी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्यारोपी फुरकान ने बताया कि उसने और रिहान, गुलजार उर्फ राहुल ने ई-रिक्शा चालक इकरामुद्दीन को नशीला पदार्थ खिलाकर और नशे की हालत में पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें