हापुड़। पिलखुवा के गांव गालंद में अतुल तोमर हत्याकांड में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होेने के बाद अब मामले की पर्तें खुलनी शुरू हो गई हैं। पुलिस की जांच में नामजद आरोपियों के अलावा कुछ करीबियों का हाथ होना सामने आया है। पुलिस सूत्रों की माने तो पूरा मामला कारोबार और अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस ने अतुल के करीबियों को ही हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एसपी ज्ञानंंजय सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ संदिग्धाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासे किया जाएगा। संवाद