बाबूगढ़। जिला खनन अधिकारी ने पुलिस बल के साथ बछलौता नहर व बनखंडा नहर में अवैध खनन कर रहे छह लोगों को पकड़ा है। इनसे दो भैंसा-बुग्गी, दो बेल-बुग्गी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की हैं। जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा ने बताया कि रविवार की तड़के अवैध खनन की सूचना पर पुलिस बल के साथ गांव बछलौता नहर के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध खनन कर रहे मोहित निवासी गांव बछलौता व बब्लू निवासी गांव होशियारपुर गढ़ी को पकड़ लिया। इनसे दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद हुई हैं। इनके अलावा गांव बनखंड़ा नहर के पास से अवैध खनन करते हुए ओमवीर, कलुआ व चेतन निवासी गांव रसूलपुर और नरेश निवासी कुचेसर चौपला को मौके से पकड़ा है। इनसे दो भैंसा बुग्गी व दो बेल बुग्गी बरामद हुई हैं। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोग अवैध खनन कर रहे थे। सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।