सिंभावली। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर को गांव सैना में रंजिशन दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए। जो एक दूसरे पर लाठी-डंडों, सरिया, बलकटी से हमला करते हुए हंगामा करने लगे। वहीं दोनों ही पक्षों ने पथराव भी किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना में घायल हुए आरिफ, दोस्त मोहम्मद, अजमत, फरहत, इब्ने हसन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस द्वारा 20 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल जान मोहम्मद, जुबैर, अनवार, वारिश, मोहसिन, शहजाद को गिरफ्तार किया है। घटना में वांछित अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। संवाद