फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mon, 14 Apr 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में शामिल धारदार हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार व उनकी टीम ने सनी उर्फ चुचु निवासी न्यू यादबिंद्र कॉलोनी सरहंद रोड थाना अनाज मंडी पटियाला को ब्रजनाथपुर चौकी के पास से गिरफ्तार किया। 29 मार्च की तड़के लगभग साढ़े तीन बजे आरोपी व अवनीश कुमार निवासी गांव हिम्मतपुर काकामई जिला एटा की कुराना टोल प्लाजा के पास होटल पर खाना खाने को लेकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से अवनीश पर हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें गंभीर हालत में बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दो दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें