फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में महिला के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के रिफ्यूजी कॉलोनी में शाम होते ही व्यापारी की मां की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई नकदी, सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद किए है। जिनके दो साथी अभी भी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार की शाम को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की दो दिन पूर्व नगर के रिफ्यूजी कॉलोनी में कमलेश सेठी की हत्या करने वाले आरोपी नगर के मेला मार्ग पर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और चार संदिग्धों को रोका। आरोपी पुलिस को देख कर फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। वहीं दो फरार हो गए। घायल आरोपी नगर के राजीव नगर निवासी रितिक और नई बस्ती निवासी हर्ष है। दोनों ही आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपियों के पास से मकान से लूटे गए 52 हजार की नकदी, जेवर समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज, दो तमंचे, कारतूस, खोखे बरामद किए है।

लूट का विरोध करने पर की थी हत्या

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मकान में घुस गए। वहां उन्होंने सेफ में रखी नकदी समेत जेवर और अन्य दस्तावेज ले लिए। इसी दौरान महिला ने उनका विरोध किया तो चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुराना नौकर है मुख्य आरोपी रितिक

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी रितिक व्यापारी की दुकान पर करीब पांच से छह साल पहले काम करता था। वही लूट और हत्याकांड का मास्टरमांइड है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह व्यापारी के घर पर घटना को अंजाम देने के लिए एक माह से रेकी कर रहे थे, लेकिन गली में लोगों की भीड़ को देखकर वह कामयाब नहीं हो पा रहे थे।
बर्फ मांगने के बहाने घर में किया था प्रवेश

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जिस दिन उन्होंने घटना को अंजाम दिया था, उस दिन भी गली में लोगों का आवागमन अधिक था। लोगों का आवागन होने पर वह बर्फ मांगने के बहाने घर में घुस गए और घटना को अंजाम दिया।

दोनों ही आरोपियों ने किए चाकू से हमला

सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मालूम हुआ कि घटना के दौरान महिला ने जब शोर मचाया तो वह घबरा गए। इससे रितिक और हर्ष ने चाकू से महिला की गर्दन में दो वार कर हत्या कर दी।

हाईस्कूल तक पढ़ा है आरोपी रितिक

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी रितिक ने ही घटना को अंजाम देने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की थी। वह कक्षा 10 तक पढ़ा हुआ है, जबकि शेष आरोपी अनपढ़ है।

पुलिस के लिए तीसरी आंख बनी वरदान
नगर में शाम होते ही व्यापारी की मां की हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी मृतका के घर के बाहर पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। हालांकि आरोपियों के मुंह पर लगे मास्क से उनकी पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के कैद होने के बाद पुलिस को काफी अहम सबूत मिल गए थे। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घायलों का उपचार कराने के साथ ही दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें