फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के बराही मोहल्ले में बीमार वृद्धा की सेवा के लिए रखी गई नौकरानी द्वारा घर से 20 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का पति अभी फरार है। पुलिस ने 2.80 लाख रुपये, हाल ही में खरीदी गई वाशिंग मशीन, बैंक पास बुक, क्रेडिट कार्ड व आधार कार्ड बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मोहल्ला किशनगंज निवासी रोहित अग्रवाल ने बताया कि नौकरानी सविता को उन्होंने अपनी माता की देखरेख और साफ सफाई के लिए काम पर रखा था। उन्होंने बताया कि उसने माता की बीमारी का उपचार करने के लिए रिश्तेदारों से 20 लाख रुपये उधार लिए थे, जो अलमारी में रखे थे। तीन अप्रैल को माता का देहांत हो गया। जिसके बाद उन्हें चोरी कर लिया गया। रोहित की तहरीर पर पुलिस ने सविता और उसके पति राकेश ठाकुर के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सविता को बराही मोहल्ला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें