फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर चार चोरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार चोर किए गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान में एक घर में लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को अंजाम देने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गहने, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि 25 मार्च की रात चोरों ने कोटला मेवातियान निवासी इकरामुद्दीन के घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों से 32600 रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने, एक एलईडी, मोबाइल फोन सहित दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी मोहल्ला कोटला मेवातियान का रहने वाला जुनैद, आसिफ, रोहित उर्फ नईम और मोहल्ला नवी करीम निवासी दिलशाद उर्फ पाजी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में ऐसे मकानों को चिह्नित करते थे। जिनपर ताला लगा होता था। रेकी कर रात के वक्त चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें