हापुड़। कचहरी गेट के सामने बीते 16 अगस्त को पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या में शामिल 17 हत्यारोपियों को पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। कुख्यात बदमाश सुनील चचूला और मनीष चंदेला पर पुलिस ने पहले की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून रासुका की कार्रवाई कर चुकी है।
16 अगस्त को कचहरी गेट के सामने दिनदहाड़े पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अनंगपुर का रहने वाला था। शूटआउट में छह गोली लखन को लगी थीं। जबकि एक गोली हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश को लगी थी। वारदात के दिन ही हत्याकांड में शामिल एक नामजद हत्या आरोपी सुनील ने जिला गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पूरे हत्याकांड के मामले में पुलिस अब तक 17 हत्यारोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को पुलिस ने मुठभेड़ के में मार दिया है।
इन पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई-
हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड के गांव चचूला निवासी सुनील, गांव अनंगपुर निवासी सचिन उर्फ सच्चे, प्रदीप, सुभाष, पप्पन, बीरू उर्फ बीरपाल, सोनू, अमित उर्फ काले, सतेंद्र उर्फ भोलू, मोहित, थाना खेड़ीपुल के गांव बुढ़ाना निवासी मनीष चंदेला, थाना दादरी क्षेत्र के रिठौली निवासी रणदीप भाटी, भैंसरावली तिगांव निवासी अंकित, थाना सारन के नंगला एंक्लेव निवासी शिवम पंडित, जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर के नंगला बैर निवासी सुमित, टीला मोड के गांव रिस्टल निवासी अमित कसाना तथा दिल्ली के जैतपुर निवासी भोला उर्फ भोलू जाट हैं।