फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस ने गश्त के दौरान जिलाबदर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पुलिस ने एक जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदेशों के बावजूद जिले की सीमाओं में घूम रहा था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक नागसेन आनंद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर ईदगाह कालोनी निवासी फैसल उर्फ काली शिवगढ़ी श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर नाले के पास खड़ा है और किसी वारदात की फिराक में है। वह मूल रूप से मोहल्ला दिल्ली गेट गली नंबर एक का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार जिलाधिकारी न्यायालय की ओर से 21 फरवरी 2026 को उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें