फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना थाने के बाहर से सीज कैंटर ले गया चालक

Sun, 28 Sep 2025 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना थाना में 21 सितंबर को यात्री कर अधिकारी द्वारा सीज किए लोहे से भरे कैंटर को चालक थाने के सामने से ही ले गया। पुलिस का दावा है कि वाहन को सीज करने के बाद चालक को ही उसकी निगरानी के लिए कहा था। बहरहाल, पुलिस ने कंदौला के पास से कैंटर के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, 21 सितंबर को यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) आशुतोष उपाध्याय ने चेकिंग के दौरान लोहे के पाइपों से भरे कैंटर को सीज किया था। चालक विजेंद्र को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी और साफ निर्देश दिए गए थे कि केवल रिलीज आदेश आने पर ही वाहन छोड़ा जाएगा, लेकिन 27 सितंबर की सुबह मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह ने देखा कि थाने के गेट से कैंटर गायब है और चालक भी नहीं है। इस पर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी विजेंद्र पुत्र जगराम निवासी ग्राम मुकुटपुर, थाना धनारी, जिला संभल को रविवार सुबह करीब 10:14 बजे पिलखुवा रोड पर कंदौला महाराणा प्रताप द्वार से कैंटर के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें