फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में बाइक लूट का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सर्किल के थाना बहादुरगढ़ में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाश को पकडऩे का प्रयास किया, जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई और एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से बाइक, नकदी समेत अवैध असलाह बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह स्याना रोड से करीमपुर को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए, जो चेकिंग को देखकर जंगल की तरफ जाने लगे, पुलिस को बाइक सवारों की गतिविधियों पर संदेह हुआ और पीछा करने लगे। दोनों युवकों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्म सुरक्षा में बदमाशों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। लेकिन उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार दिलाया गया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विपिन उर्फ दत्तू उर्फ रंजीत निवासी आहताबस्तीराम गढ़ का बताया है। जिसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट लगी बाइक को बरामद किया है। सीओ ने बताया कि आरोपी से अमरोहा से लूटी गई सात हजार की नकदी भी बरामद हुई है। वहीं बहादुरगढ़ थाने में भी आरोपी के खिलाफ लूट के संबंध में मुकदमा दर्ज है। सीओ ने बताया कि आरोपी के फरार साथी की तलाश कराई जा रही है। पकड़े गए आरोपी पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें