फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रोहित बनकर तंत्र का प्रयास कर रहा था रहीश

Wed, 30 Jul 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव नवादा के जंगल में तंत्र प्रक्रिया का प्रयास करने वाले व्यक्ति को किसानों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्वयं को रोहित बताने वाला पुलिस की जांच में रहीश निकला, जो दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव नवादा के कुछ किसान अपने खेत में फसल की निराई करने के लिए गए थे। वहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति गन्ने के खेत में कुछ तंत्र प्रकिया की तैयारी कर रहा था, हालांकि वहां कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली। किसानों ने उसको पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित निवासी स्याना बताया। हालांकि जांच में पाया गया है कि आरोपी दिल्ली के भजनपुरा का निवासी रहीश है। उसके पास से मिले कई नंबरों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें