फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। फोटो वायरल करने से नाराज किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल और फोटो बरामद किए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने अश्लील फोटो बना लिए, जिसके बाद युवक ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। किशोरी के मना करने पर युवक ने फोटो वायरल कर दिए। जिससे नाराज होकर मंगलवार को किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतका के भाई ने एक को नामजद करते दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी के कब्जे से मोबाइल और उसके अंदर से फोटो बरामद किए हैं। आरोपी को मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें