हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी व उसके दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की युवती की बहन की पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में ससुराल है। बहन का देवर उसके घर आता जाता था। उसने उसका नंबर लेकर फोन पर भी बात करनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रेेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने अपने दोस्तों से भी उसके साथ दुष्कर्म कराया और इसके बाद निकाह करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने हसीन, कैफ, नईम, चमन, शाहरुख और चमन पुत्र अय्यूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शनिवार को पुलिस ने हसीन को धौलाना कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।