फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गुलशन की हत्या में पति का सहयोगी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 06:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

सिंभावली के वैठ गांव में गुलशन हत्याकांड के आरोपी पति के सहयोगी फरियाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरियाद की निशानदेही पर शव ले जाने वाली ई-रिक्शा भी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभावली। क्षेत्र के गांव वैठ में हुए गुलशन हत्याकांड में आरोपी पति का सहयोग करने वाले साथी फरियाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मृतका के शव को छिपाने के लिए प्रयोग की गई ई-रिक्शा को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गांव वैठ निवासी आजाद ने 17 सितंबर को अपनी पत्नी गुलशन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लापता महिला का शव उसके ही गांव के जंगल में स्थित कुएं से बरामद कर लिया था। गुलशन की हत्या उसके पति आजाद ने 15 सितंबर को कर दी थी। उसके बाद आरोपी ने अपने बचाव के लिए झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने गांव निवासी फरियाद के सहयोग से उसकी ई-रिक्शा में शव ले जाकर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आजाद को गिरफ्तार करने के बाद फरियाद की तलाश तेज कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी फरियाद को भी गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें