फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। चार दिन पूर्व पिपलैडा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतका के भाई की तहरीर पर सोमवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मृतका के भाई ग्राम कुशलिया, मसूरी निवासी अजहरुद्दीन ने बताया कि बहन फातिमा का पति आसिफ शादी के बाद से दहेज के नाम पर विवाद करने लगा। इसे लेकर उसकी बहन की पिटाई की गई। इसी दौरान फातिमा को अपने पति के अन्य महिला से प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। इसी बात से क्षुब्ध होकर पति ने अपने छोटे भाई नासिर, मां गुलशन, पिता शमशाद, चचेरे भाई दानिश के साथ मिलकर फातिमा की पिटाई की।
आरोप है कि 21 नवंबर को फातिमा ने अवैध संबंध का विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर गला घोट कर हत्या कर दी। फातिमा के ससुर ने फोन पर सूचना दी कि वह बीमार है और रामा अस्पताल में भर्ती है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आसिफ,सास गुलशन, ससुर शमशाद, देवर नासिर व दानिश निवासी करीम कालोनी पिपलैड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें