फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोलकर्मी को कार से कुचलने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा पर कर्मचारी को कार से कुचलने के प्रयास में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवक पहले टोल टैक्स देने को लेकर कर्मचारियों से विवाद करता है। मामला बढ़ने पर आरोपी अपनी कार से कर्मचारी को कुचलने का प्रयास करता है। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली, इससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान गोविंद निवासी मनीमाजरा, न्यू इंद्रा कॉलोनी, आईटी पार्क चंडीगढ़ के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में निरुद्ध किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें