फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगनहर पटरी पर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने झड़ीना गंग नहर पटरी पर मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसने तीन दिन पहले रोडवेज बस से एक युवक के बैग से 84 हजार रुपये निकाल लिए थे। आरोपी मेरठ के थाना सदर से गैंगस्टर में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि बुधवार की दोपहर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की एक संदिग्ध युवक बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गई। जहां एक युवक पुलिसकर्मियों को देखकर बाइक लेकर भागने लगा। संदेह होने पर पीछा करते हुए पुलिस टीम ने झड़ीना नहर पटरी पर उसे घेर लिया। भागने का रास्ता न देखकर युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी ने अपना नाम फैजान निवासी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। जिसके पास से सोमवार को गढ़ नगर निवासी रवि का बैग काटकर निकाली गई 84 हजार रुपये की नकदी में से 40 हजार रुपये, बाइक, तमंचा, कारतूस और जेब काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैजान के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें