फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार बृहस्पतिवार शाम अपनी पुलिस टीम के साथ रामपुर कट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक संदिग्ध अवस्था में आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश की पहचान गौरव निवासी ग्राम नाईपुरा, जनपद अमरोहा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बहादुरगढ़ पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें