बहादुरगढ़। पलवाड़ा से बहादुरगढ़ मार्ग पर रजवाहे के पास मंगलवार देर रात 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस पलवाड़ा-बहादुरगढ़ मार्ग पर रजवाहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को स्कूटी पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। रोकने पर उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव के निवासी अबुजर के रूप में हुई है। बहादुरगढ़ थाने में ही वह 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। वह पलवाड़ा में हुए संघर्ष में वांछित था। आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक स्कूटी बरामद की है।
-