सोमवार को एक युवक का बाजार में डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक आती-जाती महिलाओं के बीच डांस कर रहा था। इस दौरान युवक का हाथ महिलाओं को भी लग रहा था, जिससे महिलाएं खुद को असहज महसूस कर रही थीं।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी की पहचान बनखंडा निवासी शिवा के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की ओर से जारी वीडियो में आरोपी लड़खड़ाते हुए हाथ जोड़कर ऐसा दोबारा न करने की बात कह रहा है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।