फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 85 लाख की लूट में वांछित आरोपी पर 20 हजार का इनाम

Mon, 09 Feb 2026 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर 15 दिसंबर को हुई 85 लाख रुपये की लूट की घटना में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर व फिलहाल में गाजियाबाद के थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी बहेटा हाजीपुर निवासी इस्तेकार उर्फ इस्तकार लूट की घटना में नामजद आरोपी है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। आरोपी पर लूट और अवैध हथियार से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि 85 लाख की लूट के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें