फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं का मोहा मन

विज्ञापन
धौलाना में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता सुनाते कवि। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। कस्बा स्थित जनता इंटर काॅलेज छज्जूपुर-डहाना में स्वाभिमानी मंच के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में देशभक्ति, शौर्य, संस्कृति, प्रेम और सामाजिक सौहार्द से ओतप्रोत काव्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मनमोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र सिंह सिसौदिया व सोहनलाल तोमर ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप और त्याग और समर्पण की प्रतीक मां पन्ना धाय के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास के पात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान, संघर्ष, आत्मसम्मान और सांस्कृतिक चेतना के शाश्वत प्रतीक हैं।
आयोजक राजकुमार सिसोदिया ने कहा कि साठा चौरासी की राष्ट्रभक्ति और जनचेतना से ओतप्रोत भूमि पर वर्षों पूर्व जिस सांस्कृतिक जागरण का संकल्प लिया गया था, वह अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोकगायक और साठा चौरासी विकास मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक उपेंद्र राणा, डा. अर्जुन सिसौदिया, प्रीति अग्रवाल, कमलकांत तिवारी, जयसिंह आर्य, दीपक देव, विनय प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें