फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हरिपुर आवासीय योजना के अगस्त में मिलेंगे भूखंड

Sat, 24 May 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बाबूगढ़ में हरिपुर आवासीय योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। 100 किसानों से 22 हेक्टेयर भूमि खरीदने के लिए अगले सप्ताह से रजिस्ट्री शुरू हो जाएंगी। साथ ही अगस्त महीने में लोगों को आवासीय भूखंडों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

आनंद विहार और प्रीत विहार आवासीय योजना के बाद एचपीडीए ने हरिपुर आवासीय योजना को विकसित करने की योजना बनाई। प्राधिकरण को शासन से मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 145 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसके लिए किसानों से 22 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाएगी। किसानों ने इसकी सहमति भी दे दी है।
मुख्य बात यह है कि हरिपुर आवासीय योजना हाईवे-9 के निकट ही बसाई जा रही है। जिसे लेकर लोगों में उत्सुकता अधिक है। प्राधिकरण कार्यालय में हर रोज लोग इस योजना की जानकारी करने पहुंच रहे हैं। जून के पहले सप्ताह में किसानों से भूमि खरीदने के लिए रजिस्ट्री शुरू हो जाएंगी। अधिकारियों की मानें तो अगस्त में आवासीय भूखंडों का आवंटन शुरू हो सकता है। जिस तरह की मांग है, उससे यह भी स्पष्ट है कि लॉटरी से ही भूखंडों का आवंटन होगा। इस क्षेत्र में सर्किल रेट फिलहाल नहीं बढ़ेंगे।
विज्ञापन



आसमान छू रहे जमीनों भाव
प्राधिकरण की दिल्ली रोड पर आनंद विहार और प्रीत विहार कॉलोनी में फिलहाल जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं। प्रीत विहार फेस टू में अधिकतर क्षेत्र अभी बसा नहीं है। लोगों ने भूखंड खरीदकर खाली छोड़ रखे हैं। लेकिन, यहां बिक्री की जमीन नहीं है। बाहर के लोगों ने जो आवासीय भूखंड खरीदे थे, फिलहाल भाव और बढ़़ने की उम्मीद में बेच नहीं रहे हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन साल में जमीन के दाम ढाई से तीन गुना तक बढ़ गए हैं।


कोट -

हरिपुर आवासीय योजना को लेकर कार्य तेज गति से चल रहा है। मध्यमवर्गीय परिवारों के आवास का सपना पूरा हो सकेगा। अगस्त में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। - डॉ.नितिन गौड़, वीसी एचपीडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें