फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डंपिग ग्राउंड की सफाई कर लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर।
नक्का कुआं रोड पर प्रधान कॉलोनी के बाहर बने डंपिंग ग्राउंड को हटाने के लिए की गई शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने पर मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण किया। आसपास के लोगों से भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।

प्रधान कॉलोनी निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी के बाहर ऊर्जा निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसके आसपास लोगों ने अपने घरों की सफाई के बाद कूड़ा डालने की जगह बना दिया था। जिसके चलते आसपास के रहने वालों, दुकानदारों और राहगीरों को कूड़े से उठने वाली बदबू के चलते भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि अस्थाई डंपिंग ग्राउंड को हटाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए पालिका में 10 बार शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन मिला। कोई भी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह कॉलोनी के लोग एकत्र हुए, जिन्होंने मिलकर डंपिंग स्थल की सफाई की। सफाई के उपरांत इस स्थान पर पिलखन के दो पौधे रोपे गए। जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी मोहल्ले के लोगों ने ली। कॉलोनी समेत आसपास रहने वालों को भी इस स्थान पर कूड़ा नहीं डालने के लिए प्रेरित किया गया है। इस मौके पर पिंटू, रविंद्र, कपिल यादव, धर्मवीर सिंह, जीत सिंह, ललित त्यागी, हरीश चौधरी, अमित, सुमित, गौरव यादव, नरेश मुखिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें