फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क किनारे लगा गंदगी का अंबार, सफाई न होने से बढ़ रही परेशानी

विज्ञापन
बहादुरगढ़ में सडक़ किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव में स्थित डेयरी के निकट सड़क किनारे लगे गंदगी के अंबार की सफाई न होने से ग्रामीणों के साथ ही राहगीर भी परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रधान और पंचायत सचिव पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण जीत सिंह प्रजापति का कहना है कि यह ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। लेकिन, कुछ ग्रामीण और दुकानदार कूड़ा सड़क किनारे फेंक देते हैं। जिससे उठने वाली बदबू के कारण यहां से आना-जाना काफी कठिनाई भरा है। वहीं, प्रवीण कुमार का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव से सफाई कराने और कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शासन से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इसके बावजूद गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। सर्दी के मौसम में भी मच्छर पनप रहे हैं। जिससे बीमारी फैलने का भी अंदेशा है। एसडीएम अशोक कुमार सैनी का कहना है कि बीडीओ को निर्देशित कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें