गढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कई प्रत्याशियों ने शनिवार को अपने नामांकन वापस कर लिए। इससे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहसचिव और लेखा निरीक्षक समेत सभी पदों पर प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा।
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत शनिवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की गई। सतेंद्र चौधरी, ठाकुर सुकेंद्र सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इससे अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यप्रकाश चौहान और कुंवरपाल के बीच सीधा मुकाबला होगा।
उपाध्यक्ष पद पर रामपाल चौहान ने अपना नाम वापसले लिया। इससे दिनेश त्यागी और विक्रम यादव ही चुनाव मैदान में रह गए हैं। सचिव पद पर शांतनु गर्र्र्ग, सुभाष मोरल, प्रशांत कुमार के पर्र्चे वापस होने से हेमंत गौड़ और संजीव चौहान के बीच मुकाबला होगा।
इसके अलावा कृष्ण प्रजापति, अनुज चौहान, सुहेल आलम, पवन बंसल, अवनीश चौधरी ने भी अपने पर्र्चे वापस ले लिए। इससे सहसचिव पद पर सुशील दहिया, धर्र्र्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर हरिशंकर राणा, संदीप सैैनी, लेखा निरीक्षक पद पर शाकिर अली और अरुण अग्रवाल में टक्कर होगी।
बार चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर दोनों ही खेमों के दिग्गज रणनीतिकार वोटरों पर डोरे डालकर उन्हें पक्ष में लाने की कवायद में जुटे हैं। इसके चलते हाईवे किनारे स्थित होटलों, ढाबों पर दावतों का दौर भी चालू हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुबोध त्यागी और सहायक चुनाव अधिकारी शांतनु सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद बार चुनाव में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। क्योंकि सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने से उनमें सीधा मुकाबला होगा।
निर्वाचन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। किसी भी रूप में इसका उल्लंघन होने पर संबंधित प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।