फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से पिकअप की भिड़ंत, चालक की मौत

Fri, 20 Jun 2025 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को हाईवे-9 पर खड़े ट्रक से एक पिकअप भिड़ गई, इसमें गाजियाबाद के मसूरी निवासी पिकअप चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा पिलर संख्या 108 के पास हुआ। ट्रक और पिकअप दोनों हापुड़ से गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रक का पिछला टायर फट गया, जिससे ट्रक की गति धीमी हो गई और वह रुक गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन

पिकअप चला रहे शाह अली निवासी मसूरी के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल भिजवाया, जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद सामान्य कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ट्रक और पिकअप दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है। फिलहाल चालक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें