फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिकअप व ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित बुलंदशहर फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर व पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक ट्रैक्टर शुक्रवार की रात गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। इसी बीच एक पिकअप ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर व पिकअप सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग यहां से चले गए।
हालांकि हादसे में घायल हुए दोनों लोगों की अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें