पिलखुवा। हाईवे 9 स्थित निजामपुर में शिवा ढाबा के पास मंगलवार की रात पशुओं के अवशेष से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में भरे पशु अवशेष सड़क पर बिखर गए। जिसके कारण लंबा जाम भी लग गया।
मंगलवार की रात को पिकअप पशुओं के अवशेष लेकर दिल्ली से हापुड़ आ रही थी। जैसे ही पिकअप नेशनल हाईवे 9 के निजामपुर स्थित शिवा ढाबा के सामने पहुंची, तो वह नियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पिकअप में भरे अवशेष सड़क पर बिखर गए। हादसे के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। चालक पिकअप को छोड़कर मौके से भाग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवशेषों को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर अवशेषों के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए। उन्होंने बताया कि अवशेषों को जमीन में गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया गया है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है।
-