फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी

Fri, 08 Mar 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-9 स्थित जेएमएस स्कूल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर जा रही थी। इसमें करीब 20 लोग सवार थे। जैसे ही पिकअप हाईवे-9 स्थित जेएमएस स्कूल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति अमित निवासी गांव तबीयतपुर किठौर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, बृहस्पतिवार की देर रात ही जेएमएस स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। पुलिस लगातार शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। लेकिन अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें