फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पति पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उनका निकाह करीब पांच साल पहले हुआ था। शादी में पिता ने उसके पति को उपहार स्वरूप बाइक दी थी, लेकिन आरोपी ने वह बाइक बेच दी। महिला का कहना है कि पति ने अपने मोबाइल फोन में उसके नग्न फोटो और वीडियो बना रखे हैं। बाइक बेचने के बाद आरोपी ने दहेज में दो लाख रुपये और कार लाने की मांग करना शुरू कर दिया। इसे पूरा न कराने पर पति ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने फोटो और वीडियो उनकी चाची के मोबाइल पर भेज दिए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें