हापुड़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा विभिन्न सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन जिले के 15 केंद्रों पर छह और सात सितंबर को होगा। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई, इसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 14, 688 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
दोनों दिन दो पालियों में बड़ी परीक्षा होगी, इसके लिए शनिवार और रविवार का दिन तय किया गया है। पहली पाली सुबह दस से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे।
केंद्र व्यवस्थापकों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, अभ्यर्थियों के लिए भी विस्तृत गाइडलाइन जारी होगी। इसमें एडमिट कार्ड के साथ ही केंद्र के अंदर प्रवेश के दौरान कौन सी चीजें प्रतिबंधित रहेंगी, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा में 14688 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें हर पाली में 7344 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-
परीक्षा केंद्र उपस्थित छात्र
एकेपी इंटर कॉलेज 480
बदेस्ता एकेडमी 480
सीटीसी इंटर कॉलेज 480
दीवान इंटर कॉलेज 480
डीपीएस 504
दीवान पब्लिक स्कूल 480
एलएन पब्लिक स्कूल 600
मारवाड़ इंटर कॉलेज 456
एसएसवी इंटर कॉलेज 576
सर्वोदय इंटर कॉलेज 384
श्रीचंडी विद्यालय 384
श्रीजैन कन्या 384
श्रीमती ब्रह्मादेवी 600
विब्ग्योर 576
एसएसके इंटर कॉलेज 480
(नोट : इन केंद्रों पर दो दिन में चार पालियों में परीक्षा होंगी, ऊपर दी छात्र संख्या एक ही पाली की है, हर पाली में उतने ही छात्र शामिल होंगे।)
कोट -पीईटी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिले के 15 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. श्वेता पूठिया, जिला विद्यालय निरीक्षक।
जतिन त्यागी