फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पीईटी की दो बार परीक्षा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए दो बार परीक्षा देने की कोशिश करने वाले अभ्यर्थी सुनील कुमार प्रजापति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आधार कार्ड में जन्म तिथि बदलकर दो अलग-अलग प्रवेश पत्र बनवाए और दो अलग-अलग जनपदों में पीईटी परीक्षा में हिस्सा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को हापुड़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित पीईटी की दूसरी पाली के दौरान हुआ। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पशु चिकित्साधिकारी सपनावत डॉ. विनीत कुमार को मुख्यालय से बताया गया था कि सहारनपुर के उमरी कलां, थाना रामपुर मनिहारन निवासी सुनील कुमार प्रजापति ने छह सितंबर को मेरठ में आयोजित पीईटी परीक्षा में हिस्सा लिया था और सात सितंबर को हापुड़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी परीक्षा दे रहा है। इस सूचना के आधार पर परीक्षा केंद्र पर सुनील से पूछताछ की गई।

पूछताछ में सुनील ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो प्रवेश पत्र प्राप्त किए थे। पहले प्रवेश पत्र में उसका नाम सुनील कुमार पुत्र विनयपाल, जन्म तिथि 02-09-1987 दर्ज थी, जबकि दूसरे प्रवेश पत्र में नाम सुनील कुमार प्रजापति पुत्र विजयपाल प्रजापति, जन्म तिथि 12-08-1996 दर्ज थी। उसने बताया कि उसने अपने आधार कार्ड में जन्म तिथि 12-08-1996 का उपयोग कर दोनों बार परीक्षा दी।
विज्ञापन

मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुनील के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें