फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मी, संभाला मोर्चा

Fri, 10 Feb 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बूथों पर पहुंचे मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के 444 मतदेय स्थलों व 917 बूथों पर मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। शुक्रवार देर रात तक मतदान कर्मी अपने बूथों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


30 अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिले में शनिवार को मतदान संपन्न कराने के लिए नई मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी थी। तड़के ही अधिकारी व मतदान कर्मी यहां पहुंचने शुरू हो गए।

इसके बाद पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व स्टेशनरी देकर रवाना करने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ कुणाल सिल्कू, एडीएम रजनीश राय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा ने इस दौरान अनुपस्थित रहे 30 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। गढ़ में देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच चुकी थीं। बूथों पर मतदान संबंधी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पिलखुवा में भी शुक्रवार शाम तक मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। पोलिंग कर्मचारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था देखी। सीओ अतुल यादव ने कहा कि मतदान केंद्रों पर व्यवस्था चौक चौबंद रहेगी। शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

सर्वोदय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर मतदान कर्मचारियों को एक घंटे बाहर बैठना पड़ा, क्योंकि चपरासी कॉलेज से गायब था। चपरासी के पहुंचने पर कर्मचारी अंदर कमरे में पहुंच सके और अपना कार्य शुरू किया।       

सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भले ही रवाना हो गयी हों, लेकिन दस प्रतिशत रिजर्व पार्टियों को तीनों तहसील मुख्यालयों पर रिटर्निंग आफिसर की देखरेख में रखा गया है। बूथों पर तैनात पोलिंग पार्टियों में से किसी को भी कोई गंभीर चिकित्सीय समस्या होती है तो रिजर्व टीम के सदस्यों को उनके स्थान पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें