गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के बृजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर प्रतिबंध के बावजूद रविवार को स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बृजघाट में आज एक लाख से अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।