वाटर कूलर चालू न होने से गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द से जल्द वाटर कूलर चालू कराए जाने की मांग की है।
ब्रजघाट में सोमवार को समाजसेवी तारा केवट के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तारा केवट का कहना है कि ब्रजघाट तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं और स्थानीय
लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की सुविधा के लिए चार माह पूर्व आरती स्थल, शिव चौक पर पालिका ने वाटर कूला लगाया था। इनमें से पालिका के पार्किंग स्टैंड में एक वाटर कूलर खराब पड़ा है।
वाटर कूलर खराब होने से आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। कई बार पालिका चेयरपर्सन से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों ने उक्त वाटर कूलर को फव्वारा चौक पर लगवाए जाने की मांग की है।
ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को उमस भरी गर्मी में राहत मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में धनश्याम, विनोद, बलजीत, दिलपाल केवट, मोहन, रामबीर,मोनू, चंद्रपाल शरद, शिवा, राजकुमार कश्यप मौजूद रहे।
पालिका चेयरपर्सन संगीता पुरुषोत्तम का कहना है कि उक्त वाटर कूलर खराब होने के कारण नहीं लगाया जा सका है। इसे बदलने के लिए कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही इसे बदलवा दिया जाएगा।