फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वीडियो बनाने का विरोध करने पर पथराव, लाठी-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में वीडियो बनाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। हमले में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि आठ फरवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे उनके भतीजे प्रदीप, आशीष व अतुल अपने प्लॉट पर बैठे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला दीपक अपने मकान की छत से उनके भतीजों की वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी दीपक, सचिन, रोहित व सुनील ने लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

हमले में उनका भतीजा प्रदीप, पत्नी बीना व ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। उन्होंने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायलों का उपचार कराने के कारण उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई थी।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी दो सगे भाइयों समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें