फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जेल से घर आए युवक के स्वागत में आतिशबाजी

Mon, 28 Oct 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल से आए युवक के स्वागत में आरोपी पक्ष ने पीडि़ता के गांव में पहुंच कर आतिशबाजी की। इसको लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर अपने साथियों के साथ पड़ोसी गांव निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब रविवार की शाम को घटना में शामिल मुख्य आरोपी जेल से जमानत पर आया। देर शाम को आरोपी के साथी उसे जेल से गाडि़यों के काफिले के साथ पीडि़ता के गांव पहुंच गए। जहां पर जमकर आतिशबाजी की गई। इसको लेकर पीडि़ता के परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सोमवार को युवती के गांव निवासी ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पंचायत की। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि आतिशबाजी की आड़ में फायरिंग भी की गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें