फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मौसम बदलने से बढ़ रहे पेट दर्द और संक्रमण के मरीज

Sat, 24 Feb 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी में रोजाना पेट दर्द के करीब 200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की कतार लगी हुई है।
विज्ञापन


दिन में निकल रही तेज धूप और सुबह-शाम पड़ रही ठंड से लोग मौसमी बीमारियों से जूझ रहे हैं। दिन निकलते ही अस्पतालों में भीड़ जुटने लगती है। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इनमें पेट दर्द के अलावा अन्य मरीज खांसी, जुकाम व बुखार के रहते हैं।

सीएचसी में तैनात फिजीशियन डॉ.अशरफ ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। पेट दर्द और उल्टी दस्त के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। रोजाना 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, इनमें से 50 फीसदी पेट दर्द और संक्रमण से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ गैस्ट्रोलोजिस्ट डॉ.नितिन मांगलिक ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। साथ ही सहालग भी चल रहा है। ऐसे में लोग तली भुनी चीजों का अधिक सेवन कर रहे हैं, जिससे वह पेट दर्द और संक्रमण से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान-

- तला-भुना कम खाएं

- बासी भोजन करने से बचें

- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने

- पंखा चलाकर रात को न सोएं

- शीतल पेय पदार्थ का सेवन न करें

- बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा का सेवन न करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें