18 से 22 जून तक मेरठ की सकजेज शूटिंग रेंज में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं का जलवा रहा। शूटरों ने 5 स्वर्ण सहित 6 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की चार छात्राओं ने शूटिंग कोच राजेश कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। एनआर जूनियर महिला पीप साइट राइफल प्रतियोगिता में शैफाली शर्मा ने गोल्ड,
एनआर युवा महिला पीप साइट राइफल में एलीना ने स्वर्ण व प्राची चौधरी ने सिल्वर पदक जीता। टीम स्पर्धा में छात्राओं ने तीन स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता के एनआर वर्ग के टॉप-8 शूटर्स में उनके विद्यालय की शैफाली शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर एक ट्राफी व 3100 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। एलिना ने चतुर्थ व प्राची चौधरी ने आठवां स्थान प्राप्त किया।