फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रशासन की अनदेखी से बंद पड़ा करोड़ों रुपये से बना मनोरंजन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर।
गंगानगरी ब्रजघाट में जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ब्रजघाट में पर्यटन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये से तैयार कराए गए मनोरंजन पार्क के झूले जंग खा रहे हैं। पार्क के मुख्य द्वार पर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम मेधा रूपम ने ब्रजघाट गंगानगरी में तीन करोड़ 11 लाख की लागत से तैयार किए गए मनोरंजन पार्क को खोलने के निर्देश दिए थे। जिससे गंगानगरी में बाहरी क्षेत्र समेत स्थानीय लोग वहां पर पहुंचकर पार्क में लगाए गए फव्वारे और झूलों का लुत्फ उठा सकें। डीएम के आदेश पर पार्क तो खोला गया लेकिन, दो दिन बाद ही उसको बंद कर दिया गया। जबकि गंगानगरी ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिस मकसद से पार्क को तैयार किया गया है, वह चालू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें