फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन लाख से अधिक भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर विभिन्न राज्यों से आए तीन लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गंगा सभा आरती समिति ने आरती स्थल के निकट भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया।
शुक्रवार को वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहुर्त के साथ ही सुबह करीब चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा के तट पर उमडऩा शुरू हो गई। सुबह से आरंभ हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चला। भक्तों ने मां गंगा के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। जिसके बाद तट पर मौजूद पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। इसके साथ ही गांव लठीरा और पुष्पावती पूठ के घाटों पर भी हजारों भक्तों ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान को आए श्रद्धालु की बाइक हुई चोरी
मोहल्ला सेगेवाला निवासी भोला शुक्रवार को अपनी बहन के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान करने के लिए गया था। जिसने अपनी बाइक गंगा तट पर एक घाट के पास खड़ी कर दी। पीड़ित का कहना है कि स्नान के दौरान चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। जिसने कोतवाली में चोरी के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें