फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्ज मोहल्ले में अवैध खुदाई से दहशत

Fri, 17 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अवैध खुदाई से दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला बुर्ज में अवैध तरीके से बेसमेंट निर्माण के लिए चल रही खुदाई से लोग दहशत में हैं। लोग कुछ दिन पहले मोहल्ले के कई मकानों आई दरार की घटना को अभी भूल नहीं पाए हैं। खौफ के साये में जी रहे लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर बेसमेंट के लिए खोदे जा रहे गड्ढे को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बीते दिनों बुर्ज, प्राचीन माता मोहल्ला में बने मकानों में अचानक दरार आ गई थी। खुदाई के दौरान कई स्थानों पर जमीन खोखली निकली थी। नगर पालिका के अफसरों ने मकानों में सपोर्ट लगाकर खुदाई कराई थी।

अब बुर्ज मोहल्ले में व्यवसायिक कार्य के लिए अवैध तरीके से बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। ट्रैक्टर के माध्यम से खुदाई कर मिट्टी उठाने का काम हो रहा है। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम से शिकायत की है। लोगों ने एसडीएम को बताया कि मकानों में 2 से 3 इंच तक की दरारें पड़ चुकी हैं। ऐसे में अवैध तरीके से बेसमेंट निर्माण के चलते मोहल्ले में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

शिकायत करने वालों में विवेक गर्ग, हेमंत कुमार, राजीव गर्ग, हिमांशु मित्तल, सतेंद्र कुमार, योगेश गर्ग, विजय, शिव कुमार, हेमंत, राजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें